Saturday, December 31, 2011

नव वर्ष २०१२



नूतन वर्ष का है अभिनन्दन,इस पल गत का पुनरवलोकन,
कितना खोया कितना पाया,उन सब का फिर फिर अवलोकन;
इतना प्यार दिया स्वजनों ने ,कई जन्मो का ऋणी बनाया
कृपा ईश की इतनी हुई की, सुदृढ़ हुआ परिवार हमारा.
              
कितना अद्भुत लम्हा है यह ,कैसे कैसे भाव  जगाता,
नेह,प्रेम ,अवसाद सभी की ,माला है ये गुथता जाता .
जैसे जैसे दिवस बीतते सब विस्मृत होते जाते हैं ,
गम खुशियों की छड़ी को पकडे हम आगे बढ़ते जाते हैं.

नूतन वर्ष हमे आशा का नया सवेरा दिखलायेगा,
नवल राह पर, नवल चाह से हमको बढ़ना सिखलाएगा,
नूतन स्वप्न नयन में सजते और उमंगें मन में पलती ,
आकांशा की सभी तरंगे, नव आँचल अब ढक जायेगा.

स्वयं सफल बन करें राष्ट्र उन्नयन ,सही दिशा हम चल पायें,
'मैं' को छोड़ "हम" को पकड़ें, और प्रगति पथ पर बढ़ जाएँ;
नव अरुणोदय की अरुणिमा, का भी दिल कल भर आएगा 
नव वर्ष की मंगल किरणे, वह ही जन जन तक पहुंचाएगा .
                                                        
"नव वर्ष की सभी को हार्दिक शुभकामनायें "

Thursday, August 11, 2011

समय की धारा



बहुत देर से पत्तों की सरसराहट को सुनते सुनते,
मन कितने ही पुराने पलों को फिर छू आया,
जब बारिश की पहली बूँद माथे पर पड़ी,
तब एहसास हुआ की कितने बरस बीत गए,
और अब भी ये बाँवरा कुछ न बिसरा पाया.

एक लम्हे में एक दशक को जी लिया जैसे,
बचपन से जवानी का सफ़र तय किया हो जैसे,
सारे चेहरे जो यूँ ही बस टकराए होंगे कभी,
ख्यालों के समंदर में नज़र आये,तब फिर यकीन हुआ,
समय की धारा का आवेग ही तो था जो हम  बह निकले,
वरना पलों की पकड़ से छूटने का दम भरते कैसे.

कुछ घटनाओं और लोगों की मन पर छाप अमिट होती है,
उनसे मिले प्यार और दर्द में भी एक कशिश होती है,
वो दोस्त जिनसे "दिल चाहता है " की तरह साथ रहने का वादा करते थे,
जिनके साथ दुनिया पर अपना परचम लहराने की सोचा करते थे,
जब बारिश में भीगते हुए फिर उनका ख्याल आता है,
 तब समय की अटखेलियाँ और भी ज्यादा उजागर होती है.

वृक्षों से पानी की बूंदे टपक रही थी और नेत्रों से  अश्रु,
ना किसी चीज़ का अफ़सोस था और ना ही कोई संताप,
अधरों पर हल्की मुस्कराहट थी और मन में संतोष,
काल की गति ने सब अपनी धुरी से घुमाया था,
सुख और दुःख का अपना ही रास्ता बनाया था.

Friday, June 17, 2011

पापा की परी हूँ मैं


हर लड़की इस एक जगह पर सदा परी ही होती है,
बस पापा का घर होता है जहाँ वो गुडिया ही होती है,
कितने भी रिश्तों में बंध ले, चाहे खुद माँ भी बन जाए,
पर अपने प्यारे पापा की वो राजकुमारी ही होती है.
             पापा ही होते हैं जो बात बात पर बहलाते,
             नखरे अपनी लाड़ली के पलकों पर हैं सजाते,
             कभी खेल में खुद बच्चे बन जाते ,
            तो कभी मार्ग दर्शक बन मंज़िल की राह बताते.
                     वो उनके कंधो पर बैठकर मेले में घूमना,
                     या फिर स्कूटर पर आगे खड़े होना,
                     उनका ये पूछना की ,मज़ा आया ,
                     उस पर मेरा ये कहना की एक बार और ना;
                     ऐसा लगता है मानो सब कल की ही बातें हो ,
                     पर एक दशक है बीता जैसे जाने कब की ये बातें हों.
                              मन भी कितना अल्हड़ होता,कैसी कैसी जिद्द करता था ,
                              पापा सब पूरा कर देंगे,जानता था, इसलिए तो इतना निडर था,
                              समय की धारा में जाने कब कहाँ बचपन बहा,
                              अब सोचो तो लगता की हर पल ही कितना अनमोल था.
                                          कितना निर्मल स्नेह है उनका,कितनी निश्छल उसकी छाया,
                                          ये उनके ही संस्कार हैं जो मेरा व्यक्तित्व निखर पाया,
                                          शीश झुकाती जब समक्ष इष्ट के वरदान यही हूँ माँगा करती,
                                          माता-पिता तुम्ही हो मेरे चाहे फिर जन्मों की हो ये प्रवत्ति.
                                                 
                               
                               
                           
      
    


Monday, June 6, 2011

रिश्ते


रिश्ते तो उस मासूम सी कली की तरह होते हैं,
जिन्हें प्यार और विश्वास से सींचो, तभी फूल बनते हैं,
इन्ही में जीवन की सार्थकता छिपी होती है,
बेशक ,ये डोर बहुत ही नाज़ुक होती है .
      कभी तो मन किसे अपना कहे, इस पर भी विचलित रहता है, 
      और कहीं,किसी अजनबी से, एक मुलाकात में ही कोई नाता बनता है,
      कैसी अनोखी है,ये मन की दास्ताँ भी, 
      किसी को दिल के करीब कर लेता है और कोई अपना भी पराया होता है. 
कोई भी रिश्ता कितना गहरा है, इसका मापदंड तय नहीं होता है,
पर फिर भी कहते हैं ,की दर्द का रिश्ता सबसे अटूट होता है,
अगर रौनकें हैं दर पे,तब तो अनजान भी अपने होते हैं,
वो जो दुःख के हलके से एहसास में भी आपके साथ हो,सच्चा हमदर्द होता है.
      दुनिया में रिश्ते दिखावे के लिए भी होते हैं,
      कुछ सहूलियत के लिए और कुछ सिर्फ बताने के लिए भी होते है,
      बहुत जटिल है रिश्तों से जुड़े अपनेपन को समझ पाना,
      क्यूंकि ये कनक की तरह अग्नि में तपकर ही खरे होते हैं.
अजीब संयोग है की रिश्ते जो हमारे जीवन में रस भरते हैं,
हम उसे चखने तक से डरते हैं,
इनकी अहमियत तो इस बाँवरे मन को तब समझ आती है ,
जब उस रिश्ते की नींव  ही हिल जाती है.
       थोड़ी मिठास थोड़े भुलावे से रिश्तों को निभाते चलो,
       तुम सबसे और सब तुमसे ना होंगे इतना स्वयं को समझाते चलो,
       जीवन के राग को गुनगुनाने के लिए,रिश्तों की ज़रुरत होती है,
       छोटी सी बात ये जान लो और इस दुर्गम पथ पर मुस्कराते चलो.
       

     

Saturday, May 28, 2011

भक्ति गीत

ओ कान्हा,तुम आओ अब दुःख हरने,
हर मन में ,बस प्रेम उमंग ही भरने ,
बीते बहुत बरस हैं देखो,एक ही विश्वास में,
की आओगे तुम, रीत अमर ये करने.
    ओ कान्हा ,तुम आओ अब दुःख हरने.      
               रसभरी राधा ने तुम पर,जो प्रीत का रंग चढ़ाया है,
               रहे कहीं भी तुम प्रभु पर,साथ उसी का सुहाया है.
               मीरा की हरि भक्ति ने,सबको ये दिखला दिया,
               कि आते हो सदा तुम,हाँ प्रीत की रीत निभाने.
ओ कान्हा,तुम आओ अब दुःख हरने,
हर मन में,बस प्रेम उमंग ही भरने.......
                 केशव तुम सा बन्धु पाकर,फिर क्या पाना होता है,
                 जो तुम पास नहीं तो फिर ,पाना भी खोना होता है ,
                 पार्थ,द्रौपदी और सुदामा सब ने ये चरितार्थ किया,
                 की मित्र तो बस तुम हो, जो आते हर धर्म निभाने  .
ओ कान्हा,तुम आओ अब दुःख हरने,
हर मन में ,बस प्रेम उमंग ही भरने ...........
                  इस युग में तो प्रभु माया ने गहरा जाल बिछाया है,
                  हर रिश्ते नाते को बस सौदे से ही भरमाया है,
                  फिर अवतार को धर के माधव, मानवता की नींव रखो,
                  हाँ आना होगा तुमको ,फिर से एक अलख जगाने .
ओ कान्हा,तुम आओ अब दुःख हरने,
हर मन में ,बस प्रेम उमंग ही भरने.   
                                   
             
              
               
                 
               
                 
             
                  

Monday, May 23, 2011

भाव और अभिव्यक्ति

सोचो तो ग़र भाव ना होते ,तो हम कैसे रह पाते ,
वाचाल हो या फिर मूक ही सही,क्या कभी कुछ कह पाते?
नज़रें हों या फिर ज़ुबां,भावों से ही जतलाते,
भाव सभी की भाषा बनते,चाहे जो भी मंज़र आते.
                भावों की अभिव्यक्ति भी बहुत ज़रूरी होती है,
                कभी अधरों से ,कभी नज़रों से उनकी पूर्ती होती है;
                बोल तो सभी लेते होंगे शायद ,
               पर बोलने की अदा तो उसके अंदाज़ और छिपे भाव में ही होती है.
शिशुओं को देखो तो ,कैसे हैं ये समझाते ,
चेहरे पे आये भाव ही सब कुछ हमसे कह जाते ,
कभी जो वे करें शरारत, टेढ़ी सी मुस्कान वो देते,
तो कभी भोले पन की ओढ़ के चादर टहलाते.
                 अब वयस्कों की ओर तुम देखो ,बात अनोखी होती है ,
                 जीवन के हर रस को भावों में व्यक्त करने की आदत जो होती है ,
                 कभी क्रोध में होंठ कपकपाने लगते हैं ,और आँखें लाल हो जाती है ,
                 तो कभी स्नेह से भरे नयन ,यूँ ही छलछला उठते हैं;
इतना ही नहीं ,कवियों की कविता की जान होते हैं भाव,
भक्तों के गीतों में भक्ति बन कर उतरते हैं ये भाव,
प्रेमियों की नैया का सहारा होते हैं भाव ,
दिल टूटे या जुड़े ख़त पर उतारे जाते हैं भाव ,
                    रंभाती हुई गौ हो या दहढ़ता हुआ सिंह,भावों की अभिव्यक्ति ही करते हैं,
                    दर्द में कराहने पर अश्रुओं से नेत्र उनके भी भरते हैं ,
                    मनुष्यों को व्यक्त करने के साधन बहुत हैं ,
                    पर फिर भी ना जाने क्यूँ ,बहुत से लोग अभिव्यक्ति से डरते हैं.
प्राणिमात्र  के हर रिश्ते के पूरक बनते हैं भाव,
जहाँ कुछ खोने का डर हो वहाँ भी धीरज धराते हैं भाव,
संपूर्ण धरा पर  मानवता को प्रमाणित करते हैं भाव,
आश्चर्य है ,की एक पलछिन में कितना कुछ कह जाते हैं ये भाव.
                 
                 


                  


                  

Friday, May 13, 2011

ज़िन्दगी



ज़िन्दगी हर रोज़ नया सवेरा लगती है ,
कभी धूप तो कभी छाँव,ऐसा एक बसेरा लगती है.
कहीं तो पंखुड़ी से भी ज्यादा कोमल हो जाती है 
तो कभी पत्थर से भी अधिक सख्त लगती है .
                     इस राह का प्रत्येक पड़ाव कितना कुछ सिखा जाता है, 
                     आशाओं से भरा पूरा ब्रह्माण्ड हमारा ही है ,ये बता जाता है,
                    कठ्नाईयाँ आएँगी निरंतर आगे की ओर अग्रसर होने के प्रयास में ,
                     कभी मन निराशाओं से घिर भी जायेगा,और अँधेरा ही नज़र आएगा ,
                    पर फिर वो जीवन ही क्या,जहाँ सब सुलभता से उपलब्ध हो,
                    आखिर परिश्रम की महत्ता और उसका परिणाम भी तो ये हमे यहीं दर्शायेगा.
ज़िन्दगी निर्झरा की तरह बहती हुई रहने दो ,
हर छोटे बड़े अनुभव को, इसमें सम्मलित होने दो ;
नहीं पता कौन सी निशा शीतल लहर बन कर आये और ये बताये,
की अभिनव भोर का संदेसा है ये ,अब तो तुम मुस्करा दो,
अब तो मुस्करा दो .
           
                   


   

Thursday, May 5, 2011

माँ


दुनिया की किसी भी अक्षर माला को अगर हम देखें, तो वो शब्द जिसका अर्थ हर भाषा में एक ही है वो है -" माँ "
अद्भुत कृति परमात्मा की, जो माँ के रूप में पाई है,
सामने हो या ना हो ,पर सदा ही वो दिल में समाई है .
किसी मोड़ पर जब भी मैंने ,थोड़ी ठोकर खाई है,
एक वो ही तो थी जिसकी आँखें भर भर आई है.
बचपन की यादों ने, जब भी दिल पर दस्तक दी ,
या फिर मेरे अल्हड मन में ,कोई शरारत ही पली,
तितली तू मेरे आँगन की,ऐसा ही वो कहती थी,
तू रहे झूमती ,मदमस्त हवा सी ,
तब भी ,जब फूल बन जाएगी ये कली.
तेरे साये में ही जाना की,ममता कैसी होती है ,
कभी सख्त सख्त,कभी नरम नरम बस तेरे जैसी होती है .
तेरी ही द्रढ़ता ने मुझको दिशा सही है दिखलाई,
जिसके बल पर,नदी सी बहती ,मैं इतनी दूर निकल आई.
मन को देखो चंचल कितना, जब हठ पर आ जाता है,
"माँ" तेरे आँचल में आने, को ही ये तरसाता है,
कितना भी समझाऊँ इसे की, ज़िद्द अच्छी ना होती है,
बाल सुलभ सा उत्तर देता,"माँ" की गोद ही तो सबसे भली होती है.
एक बार बेटा कहकर जैसे ही तू सहलाती है, 
हर स्पर्श यही पूछे की ऐसा सुकून कहीं होता है ?
तिनका भी चुभ जाये मुझे तो,दर्द तुझे ही होता है ,
विस्मित करती यही बात ,की ममता का रिश्ता ही ऐसा होता है.
लाड़ ,दुलार को परिभाषित करने की अब तो वजह नहीं होती है ,
क्यूंकि उसकी सीरत तो सिर्फ "माँ" के जैसी होती है ;
बस "माँ"ऐसी ही होती है ;हाँ तेरे जैसी होती है . 

Tuesday, May 3, 2011

दिलजले

मुस्कराने को कहा तो,चेहरा फिराये बैठ गए ,
ऐ दोस्त इतना तो बता दे ,की ये तकरार क्या है ?
मैंने तो मन से निभाया ,तेरी हर एक रस्म को ,
तू इसे भी ख़ता समझे ,तो इतना बता दे प्यार क्या है ?
दिल से लगा के रखा है ,तेरे हर ख्याल को,
दीवानगी भी रास ना आई तुझे ,फिर भी ये  एहसास क्या है ?
पास रहने का जो वादा, किया था तूने कभी ,
अब आप ही ये पूछते हैं, की उम्र भर का साथ क्या है?
हर ज़र्रे ने देखा है ,मेरे जूनून को तेरे लिए ,
उस पर भी सब यही पूछे ,की मेरी औकात क्या है ?
बेरुखी भी है मुझे मंजूर ,पर फिर भी आँख भर आई है ,
बस तू इतना ही बता दे, की इसका सबब  क्या है ?
पीता तो पहले भी मैं था,पर वो प्याले और थे ,
मुफलिसी में पी तो जाना, की इसका अंजाम क्या है?
तन्हा ही चला हूँ ,अब ज़िन्दगी की राह में, 
दिलजला कहे की भोर है ये ,तो आप ही बता दें की फिर शाम क्या है?








Monday, May 2, 2011

प्रकृति से बिखरा नाता

प्रकृति की हर रंगत ही मन को मोहने वाली है ,
आसमान हो, या धरती हो ,या फिर बारिश की बोछारें ,
सच जानो तो सारे तत्वों की ही छटा निराली है.
नीला अम्बर अपनी राजशाही तो दिखलाये ,
पर अक्सर ही ओढ़ सफेदी की चादर ये समझाए ,
मन में मैल ना आने देना,छोटी छोटी बातों से,
क्यूंकि,मन शुद्धि और जन शांति ही,सम्रद्धि को दर्शायें .
धरती की हरिता को देख सब  ,विस्मित से हो जाते हैं, 
इसलिए तो तनाव मिटाने,लोग अब भी वन को जाते हैं,
छाया देते, भोजन देते, सब कुछ ही दे देते हैं ,
मानव जीवन की सार्थकता को ही ये समझाते हैं.
साँसों के इस स्रोत को,हम फिर क्यूँ यों मिटाए जाते हैं ?
सावन में ,मेघा जब भी घन घन करते आते हैं,
सबके मन में प्रेम रंग ही ,वो भरते जाते हैं,
कृषकों के मन का उल्लास हो या फिर कवियों की कविता की प्रेरणा,
वर्षा-वसंत जैसी ऋतुयों से ही तो हिम्मत पाते हैं.
पर ना जाने क्यूँ फिर भी ये पेड़ काटे जाते हैं ?
वसुंधरा का अंग  अंग अब ,चीत्कार है कर रहा,
कहीं लावा ही उबल रहा तो कहीं बवंडर है उठ रहा ,
पानी सिर से ऊपर हो गया, कितना और सताओगे ,
संतान होने की तुम भी कभी क्या कोई रस्म निभाओगे ?
जीवन शैली ना बदली तो,ये रिश्ता ही मिट जायेगा ,
ममता के बिन सोच रे मानव,क्या कुछ तू पा पायेगा ?






Thursday, April 28, 2011

ख्वाब


कमाल की चीज़ हैं आँखें हमारी ,जो सपने देखती हैं ,
एक पल में देखो , तो सारी दुनिया बदल जाती है.
कभी हम बच्चे बन जाते हैं, और वही चुहलबाजी शुरू हो जाती है,
तो कहीं हिमालय सी ऊँचाईयाँ भी, बहुत छोटी नज़र आती हैं.
कभी परियों के जहाँ में झूले झूलते हैं,तो कभी आसमां से भी ऊपर आ जाते हैं ,
कैसे सूरज एक गेंद बन जाता है ,और तारे ,उन्हें तो हम अपनी चोटियों में पिरोते हैं.
क्या समा होता है, जब वो सब पा जाते हैं,
जिन्हें की खुली पलकों से पाने की ख्वाहिश होती है 
नींद खुली तो मन जी जी उठता है, और सूरज की लाली पथ को रोशन करती है ,
कितना आसां हो जाता है,सफ़र मंज़िल का ,
जब सपनों से ही सही ,हमें रास्ते की टोह तो होती है.
हर मंज़र एहसास दिलाता यही, की , मैं ,जाना पहचाना हूँ ,
और दृढ़ हो जाते होंसले , कोई शिकन ना होती है 
सारे भ्रम मिट जाते हैं और हम आगे बढ़ते जाते हैं.  
ख्वाब हमारे जीवन को बेशक ही महकाते हैं.
इस  जादू को शब्दों में पिरोये "अंचल" , इतना हुनर कहाँ,
साकार "ख्वाब" ही तो हैं ,जो,  इंसान की शख्सियत बनाते हैं .








Tuesday, April 26, 2011

हर्षा

वो अकेले ही चला जा रहा था, ज़िन्दगी की राह में,
फिर भी हर मोड़ पर ,तेरा इंतज़ार तो था .
हर नज़र उठती थी, की शायद अब तू आई ,
देख उसके मन में ,तेरा अक्स तो था.
जब देखा होगा तुझे उसने पहली बार ,
दिल की धड़कने इस तरह बढ़ जाएँगी,
पलकें झपकने को भी तैयार ना होंगी,
इस छोटी सी बात का भी इल्म ना था.
कब तू हंसती,खिलखिलाती,दिल में समा गयी,
और उसके जीवन के हर पल को महका गयी,
जब आँख खुली तो ,हकीकत बयां कर पाया वो,
की ये तो तेरा ही जादू था ,कोई ख़्वाब ना था.
तू बने प्रेरक उसकी ,उसको यह आभास दिलाये,
की हर्षा के बिना,अधूरे अंशुल भी ना नज़र आयें,
हर दिन होली के रंगों सा हो, जो प्यार तुम्हारा महकाए,
दिवाली की रातों जैसे, रहो सदैव प्रेम की ज्योत जलाए.

Monday, April 25, 2011

होंसले

ख्वाब वो होते हैं , जो आँखों में बसते हैं,
उन्हें देखने के लिए ,बंद पलक की ज़रुरत नहीं होती.
होंसले हमारे इरादों को ,बुलंद करते हैं,
उन्हें दिखने के लिए ,आईने की ज़रुरत नहीं होती.
रास्ते मुश्किल हो सकते हैं ,सफ़र कठिन हो सकता है ,
पर अगर मन की चाह में ,दम है हमारी,
तो किनारे मिल ही जाते हैं ,कश्तियों की ज़रुरत नहीं होती.
नज़रें सिर्फ मंजिल की तरफ होनी चाहिए ,क्योंकि,
उड़ान तो होंसलो से होती है,उसके लिए पंखों की ज़रुरत नहीं होती.

Sunday, April 24, 2011

दोस्ती

दोस्त -कितनी गहराई है इस शब्द में,
ये हम जीवन के हर पग में जान लेते हैं,
एक दोस्त ही की तो ज़रुरत होती है सबको,
जो हमारे सुख दुःख सब बाँट लेते हैं
रंगों से शायद कुछ लोग परहेज़ करें ,
पर दोस्ती के रंग में तो हर कोई रंग जाता है,
खट्टे मीठे अनुभवों के साथ , ज़िन्दगी का ये सफ़र,
यूँ ही हँसते खेलते निकल जाता है.
हम खिलखिला उठते हैं, जुबां चहचहा उठती है,
और दिल का क्या है जी ,वो एक बार फिर बच्चा बन जाता है.
दोस्तों की कोई परिकल्पना नहीं होती, या तो वो होते हैं या नहीं,
हर एक पल को ख़ास बना कर ,एहसास दिलाते हैं वो यही,
की दोस्ती का खुमार ज्यादा है,सूरज की रोशिनी और सागर की गहराई से,
हर कोहिनूर की चमक फीकी है, ऐसे दोस्तों की दरियादिली से .

Saturday, April 23, 2011

सुबह

हर दिन एक नयी उम्मीद ,एक नयी चाह,एक नयी उमंग लेकर आता है,
अगर मन कुछ उदास है ,तो उसे बहलाता है,
अँखियाँ फिर नए ख्वाब बुनने लगती हैं,
और होंठ फिर मंद मंद मुस्किया उठते हैं,
मैं भी फिर एक बार खुद पर इठलाती हूँ,ये ऐतबार दिलाती हूँ,
की तेरे साथ ,तेरे दुलार से ही तो, मेरी दुनिया संवर जाती है,
एक तू ही तो है ,जो मुझे जानता है,समझता है, मांगता है ,
और ये सोचते ही तेरे प्यार पे भी प्यार आ जाता है. :)